800 मरीजों की जांच, 150 को मिलेंगे चश्मे,75 के होंगे ऑपरेशन
कोलकाता, 26 फरवरी। गंगा मिशन की ओर से शुक्रवार को काकद्वीप स्थित लोकनाथ मिशन परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 800 मरीजों के स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच की गई। मरीजों की ईसीजी, ब्लडप्रेशर, ब्लड शुगर आदि जांचें निशुल्क की गई। मरीजों को उनकी जरूरत के मुताबिक दवाएं निशुल्क प्रदान की गई।
नेत्रपरीक्षण के दौरान 150 मरीजों की नजर कमजोर पाई गई उन्हें निशुल्क चश्मे प्रदान किए जाएंगे। 75 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के योग्य पाए गए। इनके ऑपरेशन आगामी 25 मार्च को मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल में किए जाएंगे।
गंगामिशन के प्रतिनिधि सरदार ज्योतिसिंह ने बताया कि गंगा मिशन के राष्ट्रीय सचिव प्रह्लादरॉय गोयनका की प्रेरणा से आयोजित इस शिविर में डॉ. सदिया, समन आलम और स्नेहा प्रसाद ने मरीजों की देखभाल और जांच प्रक्रिया में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
