गंगामिशन स्‍वास्‍थ्‍य शिविर

50 को मिलेंगे चश्‍मे, 20 के होंगे निशुल्‍क ऑपरेशन

कोलकाता/हुगली, 15 मार्च। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के चिनसुराह स्थित आरोग्य केंद्र में रविवार को  स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 180 मरीजों की विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई और जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं।

शिविर में नेत्र जांच के दौरान 50 मरीजों की नजर कमजोर पाई गई जिन्‍हें मुफ्त चश्मे दिए गए। वहीं 20 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के योग्‍य पाए गए। इन मरीजों के ऑपरेशन आगामी 28 मार्च को मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल में किये जाएंगे। शिविर में मरीजों के लिए ब्लड प्रेशर, शुगर टेस्ट और ईसीजी की  निःशुल्क जांच की व्यवस्था की गई थी। मरीजों को जरूरत के मुताबिक दवाइयां निशुल्‍क वितरित की गई।

शिविर में गंगा मिशन के प्रतिनिधि सरदार सरदार ज्योति सिंह ने बताया कि गंगामिशन के राष्‍ट्रीय महासचिव प्रह्लाद रॉय गोयनका की प्रेरणा से आयोजित इस शिविर को सफल बनाने में डॉ. सौरव सिंह, डॉ. प्रसांता पाल स्नेहा प्रसाद और समन आलम ने अपनी सेवाएं दीं।