70 मरीजों को मिले चश्मे, 25 के होंगे मोतियाबिंद ऑपरेशन
कोलकाता/ हुगली, 23 अगस्त। गंगामिशन की ओर से रविवार को हुगली जिले के बांसबेड़िया स्थित आजाद हिंद भवन नाइट शेल्टर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 270 मरीजों का उपचार किया गया। शिविर में आए मरीजों ब्लडप्रेशर, ब्लडशुगर, ईसीजी एवं अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच निशुल्क की गई। मरीजों को उनकी जरूरत के मुताबिक दवाएं निशुल्क दी गई।
नेत्र परीक्षण के दौरान 70 मरीजों की नजर कमजोर पाई गई, इन मरीजों को चश्मे निशुल्क प्रदान किए जाएंगे। 25 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के योज्ञ पाए गए। इनके ऑपरेशन आगामी 30 अगस्त को मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल कोलकाता में निशुल्क किए जाएंगे।
गंगा मिशन के प्रतिनिधि सरदार ज्योति सिंह ने बताया कि गंगा मिशन के प्रमुख प्रह्लाद रॉय गोयनका की प्रेरणा से आयोजित शिविर को सफल बनाने में डॉ.अनिर्बाण धर, डॉ. राजीव सिंह, लवली सिंह सराहनीय योगदान दिया।
