नकली शराब

गिरिडीह, 16 सितंबर।  उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरिडीह जिले के ताराटांड़ थाना क्षेत्र स्थित पलकिया गांव में अवैध विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। यह छापेमारी अधीक्षक उत्पाद (मुo), EIB, झारखंड, रांची के निर्देश पर की गई।

कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब और कच्चा माल जब्त किया। बरामद सामान में रॉयल स्टैग व्हिस्की की 12 बोतलें (750ml), आइकॉनिक व्हिस्की की 15 बोतलें (180ml), 1280 लीटर स्पिरिट, 150 लीटर तैयार अवैध शराब, 5 लीटर केरामेल, 2000 स्टिकर्स और 20,000 कॉर्क ढक्कन शामिल हैं।

इस अवैध कारोबार में शामिल मकान मालिक समेत छह लोगों—बिजय मंडल, मनोज रजक, दीपक सोरेन, सुभाष मंडल, मुचू हंसदा और मुरु टूडु—के खिलाफ फरार अभियोग दर्ज किया गया है।

छापामारी दल में गिरिडीह उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक रवि रंजन, धनबाद के अमित गुप्ता, कुलदीप कुमार, जॉय हेम्ब्रॉम, बोकारो के सन्नी विवेक तिर्की, ताराटांड़ थाना पुलिस, सशस्त्र बल और गृह रक्षक जवान शामिल थे।