कोलकाता, 5 फरवरी। ईआरएमसी वर्किंग कमेटी की बैठक मंगलवार को पूर्व रेलवे मुख्यालय फेयरली प्लेस स्थित उदिशा सभागार में ईआरएमसी अध्यक्ष एवं एनएफआईआर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विनोद शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। यह बैठक ईआरएमसी की वर्तमान कार्यकारिणी की अंतिम वर्किंग कमेटी बैठक थी। बैठक में कार्यकारिणी समिति के सभी 19 पदाधिकारी एवं वर्किंग कमेटी के लगभग सभी सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर ने द्वारा चार प्रस्ताव प्रस्तुत किए, जिन्हें वर्किंग कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित किया। इनमें ईआरएमसी संगठन के संविधान में संशोधन कर उसका परिमार्जन, चौथे सीक्रेट बैलेंस चुनाव कोष का निर्धारण, ईआरएमसी की आगामी जनरल काउंसिल मीटिंग एवं प्रतिनिधि निर्वाचन से संबंधित प्रस्तुतीकरण तथा आगामी 12 फरवरी को प्रस्तावित अखिल भारतीय केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल को नैतिक समर्थन देने का प्रस्ताव शामिल है।
बैठक को मंचासीन पदाधिकारियों के साथ-साथ उपस्थित वर्किंग कमेटी सदस्यों ने भी प्रतिनिधि स्वरूप संबोधित किया। लगभग चार घंटे तक चली इस बैठक में संयुक्त उपसचिव माधव मलिक ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया, जबकि बैठक के समापन पर कोषाध्यक्ष मलय पाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
