ओंकार समाचार
बोकारो, 28 जुलाई। बोकारो हवाई अड्डे से उड़ान सेवा शुरू करने को लेकर कवायद फिर से शुरू की गई है। रांची एयरपोर्ट के डायरेक्टर एस पी सिन्हा मंगलवार को बोकारो हवाई अड्डे का भौतिक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इस दौरान बोकारो डीसी अजय नाथ झा सेल के अधिकारी के साथ-साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
डायरेक्टर के साथ डीसी ने एयरपोर्ट मैं बने भवन के साथ-साथ रनवे का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कई दिशा निर्देश भी दिए गए। पूर्व से बने सभी संसाधनों की एनुअल मेंटिनेस करने का भी निर्देश जारी किया गया। उल्लेखनीय है कि सोमवार को राज्यसभा में झारखंड के राज्यसभा सदस्य परिमल नाथवानी में झारखंड के हवाई अड्डों को लेकर सवाल पूछा था जिस पर बोकारो हवाई अड्डे से उड़ान सेवा शुरू करने के लिए सभी तैयारी पूर्ण होने की जानकारी दी गई थी।
मंगलवार को किया गया निरीक्षण उड़ान सेवा शुरू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड की तरफ से रांची एयरपोर्ट में पदस्थापित डायरेक्टर ने बताया कि एयरपोर्ट का 90% काम पूरा हो चुका है। लाइसेंस के लिए प्रक्रिया जारी है। जिसको लेकर हमने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड से बात भी की है उन्होंने कहा कि विलंब हुआ है इससे इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन बोकारो और दुमका एयरपोर्ट मुख्यमंत्री के प्रमुख एजेंडा में है इसीलिए हमें उड़ान सेवा के जल्द से शुरू होने की उम्मीद है।
डीसी अजय नाथ झा ने बताया कि राज्य सरकार के स्तर से जो काम होना था वह लगभग पूरा हो चुका है जो काम बाकी है उसे भी पूरा करने का काम सेल और बोकारो जिला प्रशासन कर रहा है हमें उम्मीद है कि सभी प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी यहां से जो रिपोर्ट जाएगी उसके आधार पर केंद्र सरकार के मंत्रालय से भी बात की जाएगी।
