modi

कोलकाता, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन और देशसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुरू किए गए एक महीने के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पंचायत मंत्री दिलीप घोष ने मिदनापुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरित किए।

गुरुवार सुबह दिलीप घोष ने मिदनापुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच फल वितरित किए। इसके बाद मिदनापुर शहर के बटतला चौक से आम लोगों के बीच मिट्टी के दीपक बांटे गए। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच अपने-अपने घरों में दीप जलाने का आह्वान किया।

भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और देशसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पूरे एक महीने तक विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।