चूरू नागरिक परिषद

कोलकाता, 23 सितंबर। चूरू नागरिक परिषद की वार्षिक साधारण सभा रविवार को आयोजित की गई। इस अवसर पर परिषद के सचिव जगत बेद ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

सभा के दौरान वर्ष 2025-26 के लिए चुनाव सम्पन्न हुए, जिसमें रामप्रसाद सराफ अध्यक्ष, बनवारी लाल सोती निवर्तमान अध्यक्ष, ताराचंद मनौत व जगत बेद उपाध्यक्ष, दीपक जैन सचिव, ईश्वर गोयनका व कुलदीप मनीत सह सचिव तथा सुमित सेक्सरिया कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

कार्यक्रम समिति के चेयरमैन नारायण जैन ने घोषणा की कि दीपावली प्रीति सम्मेलन 26 अक्टूबर की शाम रोटरी सदन में आयोजित होगा। इस अवसर पर मुंबई की प्रसिद्ध कलाकार कोयल त्रिपाठी अपने संगीत और गायन की प्रस्तुति देंगी।

नवनिर्वाचित सचिव दीपक जैन ने धन्यवाद ज्ञापन कर सभा का समापन किया।