कोलकाता, 17 फ़रवरी । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘रूपसी बांग्ला’ के कवि जीवनानंद दास के जन्मदिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर मंगलवार को पोस्ट करते हुए जीवनानंद दास की प्रसिद्ध पंक्ति का हिंदी भावार्थ साझा किया और कहा कि उन्होंने बंगाल के सौंदर्य, प्रकृति और आत्मा को अपनी कविताओं में अमर कर दिया है। ममता बनर्जी ने लिखा कि जब कोई बंगाल के रूप को देख लेता है, तो उसे दुनिया के किसी और सौंदर्य की खोज की आवश्यकता नहीं रहती।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि जीवनानंद दास बंगाली साहित्य के महान स्तंभ थे। उनकी रचनाएं न केवल साहित्य को समृद्ध करती हैं, बल्कि बंगाल की सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊंचाई देती हैं। मुख्यमंत्री ने उनके जन्मदिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका साहित्य आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।