Young asian fat woman drowning in swimming pool,help me please,helping concept.
हुगली, 18 मई । चंदननगर के जोड़ा घाट इलाके में सोमवार को गंगा नदी में डूबने से 14 वर्षीय एक किशोरी की मौत हो गई। मृत किशोरी की पहचान कृति साव के रूप में हुई है। वह चंदननगर के कुटीर मठ इलाके की निवासी थी। उसके पिता का नाम सूरज साव बताया गया है।
परिवार के अनुसार, कृति घर से जिम जाने की बात कहकर निकली थी। बाद में वह अपनी दो सहेलियों अलबीरा खातून और मोनिका विश्वास के साथ पैंट खरीदने गई थी।
जानकारी के मुताबिक, तीनों सहेलियां जोड़ा घाट के पास गंगा किनारे बैठी थीं। इसी दौरान कृति ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। उसे डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत नदी में कूदकर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना पाकर चंदननगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
