पूर्वी सिंहभूम, 18 सितंबर । साकची पुलिस ने चेन छिनतई गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। पुलिस ने आरोपितों के पास से एक बुलेट मोटारसाइकिल जब्त की है। यह घटना 15 जुलाई की है, जब बुलेट सवार दो युवकों ने महिला से चेन छीन ली थी।
गिरफ्तार आरोपितों में मानगो आजाद बस्ती रोड नंबर 13 का शाहबाज शेख उर्फ भाबु (23), साजिद भोख अमान बिल्ला और चेन खरीदने वाला वसिम अकरम उर्फ चंदु शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि ये आरोपित क्षेत्र में लगातार ऐसी घटनाओं को अंजाम देे रहे थे।
गुरुवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना की जानकारी दी।
