नई दिल्ली, 3 अगस्त। बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर 30 जुलाई को हुए उपचुनावों की गणना सोमवार सुबह से शुरू हुई। बिहार के बांकीपुर में जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर 2,319 वोटों के साथ लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। पांचवें राउंड की गिनती के बाद उन्हें 8,971 वोट मिले हैं।
भाजपा के नीरज कुमार को 6,652 वोट मिले हैं। बांकीपुर सीट भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की पारंपरिक सीट मानी जाती है। वे इस सीट से लगातार 5 बार विधायक रहे हैं। उनके राज्यसभा जाने के बाद यहां उपचुनाव हो रहा है।
मध्य प्रदेश के दतिया में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर है। शुरुआती तीन राउंड में भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी आगे चल रहे थे। लेकिन, चौथे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने करीब 800 वोटों की लीड ली है। गुजरात के मंजलपुर में भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल 9, 877 वोटों से आगे चल रहे हैं।
