बीएसएफ ने घुसपैठ करते तीन बांग्लादेशियों को पकड़ा

उत्तर दिनाजपुर,14 जुलाई । भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा प्रहरियों ने तीन बांग्लादेशी नागरिकों को घुसपैठ करते पकड़ा है।
बीएसएफ के अनुसार पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों के नाम रोबीउल (31), मोहम्मद फरीद (25) और मोहम्मद सैमुल (18) है। तीनों बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से भारत से बांग्लादेश सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे। तलाशी लेने पर बीएसएफ ने इनसे 50 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है। पकड़े गए तीनों बांग्लादेशी नागरिकों को जब्त सामान के साथ करणदिघी थाने को सौंप दिया गया है।