खूंटी, 02 जून । भाजपा के जिला कार्यालय में मंगलवार को जिला अध्यक्ष आनंद कुमार की अध्यक्षता में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में सभी मंडल के कार्यक्रम संयोजक और सह संयोजक उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री निखिल कंडुलना ने किया। कार्यक्रम में आगामी पांच जून को पाैधारोपण एक पेड़ मां के नाम आयोजित करने का निर्णय लिया गया और 21 जून को सभी मंडलों में योग दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही 18 जून को जिला में प्रबुद्धजनों का जिला सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर जिला मंत्री कंचन सिंह, निखिल मिश्रा , अश्विनी शर्मा, अनिल महतो रामप्रसाद सिन्हा, जगदीश महतो, वीरेन्द्र राम, जितेन्द्र मांझी, प्रसून कुमार मांझी, सी कृष्णचंद्र सिंह, डोमन सिंह, अलका कुमारी, सुखराम राय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
