sili

सिलीगुड़ी, 05 मई । सिलीगुड़ी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार शंकर घोष ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर ली है। आधिकारिक परिणाम घोषित होने के बाद मंगलवार सुबह से ही शहर के भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिला।

भाजपा पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और मिठाइयों के साथ जीत का जश्न मनाया गया।

शंकर घोष ने कहा कि यह सिर्फ उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि सिलीगुड़ी की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि लोगों ने जिस तरह उन पर भरोसा जताया है, वह उसे कभी नहीं भूलेंगे और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए लगातार काम करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में सिलीगुड़ी के समग्र विकास, बेहतर बुनियादी ढांचे, रोजगार के अवसर बढ़ाने और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिलाया।

इस जीत के बाद भाजपा खेमे में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है।

पार्टी नेतृत्व ने इसे संगठन की बड़ी सफलता बताते हुए भविष्य में और मजबूत रणनीति के साथ काम करने का संदेश दिया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर शंकर घोष ने सिलीगुड़ी की राजनीति में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।