bihar

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर । बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इसमें गायिका मैथिली ठाकुर का भी नाम है, जिनको अलीनगर निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा मुख्यालय से महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार दूसरी सूची में दो महिलाओं को टिकट दिया गया है जिसमें मैथिली ठाकुर और छपरा से छोटी कुमारी का नाम शामिल है। इसके बक्सर से आईपीएस रहे आनंद मिश्रा को टिकट दिया गया है। बाढ़ से सियाराम सिंह को टिकट मिला है। गोपालगंज से सुभाष सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।

उल्लेखनीय है कि 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही भाजपा ने अब तक कुल 83 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

इनको यहां से बनाया उम्मीदवार

अलीनगर – मैथिली ठाकुर

हायाघाट – राम चंद्र प्रसाद

मुजफ्फरपुर – रंजन कुमार

गोपालगंज – सुभाष सिंह

बनियापुर – केदार नाथ सिंह

छपरा – छोटी कुमारी

सोनपुर – विनय कुमार सिंह

रोसड़ा – बीरेंद्र कुमार

बाढ़ – डॉ. सियाराम सिंह

अगिआंव (अजा) – महेश पासवान

शाहपुर – राकेश ओझा

बक्सर – आनंद मिश्रा।