chori

सिलीगुड़ी, 28 सितंबर। नगर निगम के 45 नंबर वार्ड दुर्गागुड़ी इलाके में दुर्गा पूजा के बीच एक घर में दुस्साहसिक चोरी की घटना से शनिवार रात इलाके में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्गागुड़ी का निवासी राहुल गुप्ता का दार्जिलिंग मोड़ पर एक पान की दुकान है। प्रतिदिन की तरह उसकी मां उसके लिए घर से खाना लेकर बीती रात को दुकान पर गई हुई थी। खाली घर का फायदा उठाकर बदमाशों ने अलमारी में रखे वर्ष की जमा पूंजी से तैयार सोना के जेवरात और नकदी चोरी कर फरार हो गया। घर लौटने पर बिखरे समान को देख कर चोरी का पता चला। इसके बाद राहुल भी सूचना पाकर घर लौटा। खोजबीन करने पर पता चला कि बदमाशों ने घर से करीब आठ लाख रुपये के जेवरात और नकद 15 हजार रुपये चोरी का चंपत हो गया है। पूजा के दौरान चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। चोरी की सूचना मिलते ही प्रधान नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच किया। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से चोर की शिनाख्त में जुट गई है।