दो गिरफ्तार

लातेहार, 16 मई । जिले के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह पुलिया के नीचे मिले शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक की पहचान ओडिशा निवासी शेख सदाकत अली के रूप में हुई है, जो पहले सीआरपीएफ में कार्यरत थे। इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपित इकबाल अंसारी और अवध कुमार साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपित लोहरदगा के रहने वाले हैं।

शनिवार को प्रेस वार्ता करते हुए डीएसपी विनोद रवानी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व लातेहार जिले के बरियातू थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव के पास पुलिया के नीचे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। जांच में पता चला कि मृतक ओडिशा के पुरी का रहने वाले शेख सदाकत अली थे जो पहले सीआरपीएफ में कार्यरत थे, लेकिन स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद वह फल का कारोबार करने लगे थे। लगभग 10 दिन पहले हुआ अपने पिकअप गाड़ी में आम लेकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे थे।

लेकिन लोहरदगा में उनका परिचय इकबाल अंसारी और अवध कुमार साहू से हो गया। इकबाल और अवध ने उनकी गाड़ी और आम लूटने के लिए योजना बनाई और सदाकत अली को नशापान करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी थी। आरोपितों ने मृतक के दोनों हाथ को बांध दिया और उनके हाथ के नस को भी काट दिया और शव को बरियातू थाना क्षेत्र में पुलिया के नीचे फेंक दिया था।

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों ने अपने जुर्म को कबूल कर लिया है। पुलिस दोनों को जेल भेज दिया।