13

जलपाईगुड़ी, 28 दिसंबर । राजगंज ब्लॉक के बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत अंतर्गत साहूडांगी संलग्न पाघालुपाड़ा मैदान में एक दिवसीय डे-नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन पाघालुपाड़ा युवक संघ के तत्वावधान में किया गया, जो इस वर्ष अपने 31वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है।

इस प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को राजगंज के विधायक खगेश्वर राय ने किया।

आयोजकों के अनुसार, इस टूर्नामेंट में विभिन्न स्थानों से कुल 12 टीमें भाग ले रही है। विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार के साथ-साथ चैंपियन ट्रॉफी, रनर्स ट्रॉफी, फेयर प्ले ट्रॉफी सहित अन्य पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

इस अवसर पर विधायक खगेश्वर राय ने कहा कि पाघालुपाड़ा युवक संघ द्वारा लगातार 31 वर्षों से इस एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन बेहद सुचारू और भव्य तरीके से किया गया है। उम्मीद है कि इस बार भी हजारों दर्शक खेल का आनंद लेने पहुंचेंगे।