कोलकाता, 30 अप्रैल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। ममता ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 226 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। जनता का समर्थन पूरी तरह उनकी पार्टी के साथ है।
वीडियो संदेश में उन्होंने राज्य के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इतनी गर्मी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद लोगों ने लंबी कतारों में खड़े होकर मतदान किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की भी सराहना की। ममता ने कहा कि जो लोग बंगाल को दबाने की कोशिश कर रहे थे, उन्हें जनता ने अपने वोट के माध्यम से जवाब दे दिया है।
