IAS_IPS_combined

कई जिलों में नए एसपी और उपायुक्त नियुक्त

रांची, 18 अप्रैल। झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए एक साथ 46 आईपीएस और 17 आईएएस अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचनाओं के अनुसार राज्य में पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है।

ने पुलिस विभाग में फेरबदल के इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार देर रात अधिसूचना जारी की है । तबादले की अधिसूचना में एडीजी से लेकर एएसपी तक का तबादला किया गया है।

जारी अधिसूचना के अनुसार झारखंड के कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदल दिया गया है। कई अधिकारियों को नई पोस्टिंग के साथ-साथ महत्वपूर्ण अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

एडीजी सीआईडी मनोज कौशिक को मुख्यालय एडीजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एमडी पंकज कम्बोज को आईजी मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

आईजी निगरानी-सह-सुरक्षा नरेंद्र कुमार सिंह को पलामू में आईजी अभियान के साथ पलामू जोन के आईजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

ऋषभ कुमार झा को जेएपी-4 के साथ एसआईएसएफ कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

इन जिलों के एसपी बदले

-निधि द्विवेदी को एसपी सरायकेला-खरसावां

-आशुतोष शेखर को एसपी गढ़वा

-नाथू सिंह मीणा को एसपी बोकारो

-अनुदीप सिंह को एसपी पाकुड़

-प्रवीण पुष्कर को एसपी देवघर

-मुकेश कुमार लुनायत को एसपी रामगढ़

-अनिमेष नैथानी को एसपी चतरा

-अमन कुमार को एसपी हजारीबाग

-कुमार शिवाशीष को एसपी कोडरमा

-कपिल चौधरी को एसपी पलामू

-शंभू कुमार सिंह को एसपी जामताड़ा

-ऋषभ गर्ग को एसपी खूंटी

-एस. मोहम्मद याकूब को ग्रामीण एसपी धनबाद

-गौरव गोस्वामी को ग्रामीण एसपी रांची

-शुभम कुमार खंडेवाल को ग्रामीण एसपी जमशेदपुर

-ललित मीणा को सिटी एसपी जमशेदपुर

आईजी स्‍तर पर भी बड़ा बदलाव

-शैलेंद्र कुमार सिन्हा को आईजी बोकारो

-क्रांति कुमार गेड़िदेशी को आईजी निगरानी-सह-सुरक्षा

-माइकलराज एस को आईजी रेल

-सुनील भास्कर को जेएपी आईजी

-आनंद प्रकाश को पुलिस मुख्यालय भेजा गया

-प्रशांत आनंद (प्रतीक्षारत) को एसपी संचार एवं तकनीकी सेवा

-सुमित कुमार अग्रवाल को एसपी विशेष शाखा

-अजय कुमार को एसपी एसीबी

-मनीष टोप्पो को एसपी एससीआरबी

-दीपक कुमार पांडेय को एआईजी-सह डीजी के विशेष सहायक

-दीपक कुमार शर्मा को एसपी अभियान बनाया गया

-अंजनी अंजन को झारखंड सशस्त्र पुलिस -5 देवघर का समादेष्टा

-रीष्मा रमेशन को झारखंड सशस्त्र पुलिस -9 साहेबगंज का समादेष्टा

-कुसुम पुनिया को झारखंड सशस्त्र पुलिस -8 पलामू का समादेष्टा

-मूमल राजपुरोहित को रेल एसपी धनबाद

-दीपक कुमार को (आईआरबी-1 जामताड़ा)

-राजकुमार मेहता को (एटीएस एसपी)

हरविंदर सिंह को (एसपी विशेष शाखा)

वहीं, निखिल राय को रांची कोतवाली एएसपी, ऋषभ त्रिवेदी को एएसपी मुख्यालय-01, श्रुति को एसडीपीओ चैनपुर, प्रशिक्षणरत दिव्यांश शुक्ला को एसडीपीओ हुसैनाबाद, नागरगोजे शुभम भाउसाहेब को एसडीपीओ सिमरिया, राघवेंद्र शर्मा को एसडीपीओ पतरातू और सैयद मुस्तफा हासमी को एसडीपीओ चक्रधरपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

17 आईएएस अधिकारियों का तबादला, नए उपायुक्त नियुक्त

राज्य सरकार ने एक साथ 17 आईएएस अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन करते हुए कई जिलों में नए उपायुक्तों की नियुक्ति की है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से शुक्रवार देर रात अधिसूचना जारी की गई है।

जारी अधिसूचना के अनुसार कई जिलों में नए उपायुक्त (डीसी) नियुक्त किए गए हैं—

  • राजीव रंजन – जमशेदपुर
  • संदीप कुमार – लातेहार
  • अनन्य मित्तल – गढ़वा
  • कर्ण सत्यार्थी – गुमला
  • मेधा भारद्वाज – पाकुड़
  • मनीष कुमार – चाईबासा
  • ऋतुराज – रामगढ़
  • रवि आनंद – चतरा
  • दीपक कुमार दुबे – साहिबगंज
  • लोकेश मिश्रा – गोड्डा
  • शशि प्रकाश सिंह – देवघर
  • उत्कर्ष गुप्ता – कोडरमा
  • हेमंत सती – हजारीबाग
  • दिलीप प्रताप सिंह – पलामू
  • सौरभ कुमार भुवानिया – खूंटी
  • संदीप कुमार मीणा – लोहरदगा
  • आलोक कुमार – जामताड़ा

रांची में नए ग्रामीण एसपी के रूप में गौरव गोस्वामी ने संभाला पदभार

रांची  । झारखंड की राजधानी रांची में नए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी रूरल) के रूप में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी गौरव गोस्वामी ने शनिवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वे पतरातू में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के पद पर कार्यरत थे।

शनिवार को समाहरणालय स्थित ग्रामीण एसपी कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के बाद गोस्वामी ने कहा कि रांची के ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली आपराधिक घटनाओं का गहन विश्लेषण किया जाएगा। इसके आधार पर अपराध के हॉटस्पॉट चिन्हित कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी, ताकि ग्रामीण इलाकों को अपराध मुक्त बनाया जा सके।

उन्होंने बताया कि राजधानी के ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध के ग्राफ का विस्तृत अध्ययन किया जाएगा। बेहतर पुलिसिंग के लिए यह जरूरी है कि शहरी के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो।

गौरव गोस्वामी ने यह भी कहा कि पूर्व ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर द्वारा किए गए अच्छे कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा और पुलिसिंग को और सशक्त बनाया जाएगा।

रामगढ़ के 15वें डीसी के रूप में ऋतुराज ने किया पदभार ग्रहण

रामगढ़, रामगढ़ जिले के 15वें डीसी के रूप में शनिवार को डीसी ऋतुराज ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान निवर्तमान डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने उन्हें अपना प्रभार सौंपा।

पदभार ग्रहण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए डीसी ऋतुराज ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य होगा। साथ ही स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में जिले का समग्र विकास करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगा। उन्होंने यह भी कहा कि निवर्तमान डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की ओर से अपने कार्यकाल में किए गए पहल पर जिला प्रशासन की ओर से निरंतर कार्य जारी रखा जाएगा।

डीसी ऋतुराज ने कहा कि रामगढ़ जिले की भौगोलिक स्थिति को समझते हुए पर्यटन और आध्यात्मिक क्षेत्र में विकास

किया जाएगा। रामगढ़ जिले को स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवकोपार्जन के दृष्टिकोण से विकसित करने के रूप-रेखा तैयार की जाएगी।

लोहरदगा के 43 वें उपायुक्त के रूप में संदीप कुमार मीणा ने किया पदभार ग्रहण

लोहरदगा। लोहरदगा जिला के 43वें उपायुक्त के रूप में संदीप कुमार मीणा ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान उपायुक्त डॉक्टर कुमार ताराचंद ने उन्हें पदभार सौंपा। पदभार संभालते ही उन्होंने जिले के समग्र विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।

पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया जाएगा।जिले के विकास को गति देना, आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और पारदर्शी प्रशासन देना हमारी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए और जनता से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ काम किया जाए। मौके पर निवर्तमान उपायुक्त डा कुमार ताराचंद को विदाई दी गई और नये उपायुक्त का स्वागत किया गया। मौके पर समाहरणालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

रवि आनंद ने चतरा के 40 वें उपायुक्त के रूप में संभाला पदभार

चतरा,। प्रशासनिक फेरबदल के बाद चतरा जिले को नया उपायुक्त मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रवि आनंद ने शनिवार काे जिले के 40वें उपायुक्त के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त कीर्तिश्री से कार्यभार प्राप्त किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए सभी विभागों के साथ समन्वय और टीम भावना से कार्य किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके कार्यकाल में महिला एवं बाल विकास, शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्राथमिकता में रहेगा। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे।

उपायुक्त ने जिले में पेयजल समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कहा कि प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की जाएगी। जहां भी पेयजल संकट मिलेगा, वहां 48 घंटे के भीतर चापानल की मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

आनंद ने कहा कि वे नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर आम लोगों से सीधे संवाद करेंगे और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे। साथ ही प्रत्येक सप्ताह जनता दरबार आयोजित कर आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि जिले में चिकित्सकों की कमी और स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याओं का आकलन कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके।

उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व शाखा, आपूर्ति शाखा, सामान्य शाखा समेत कई कार्यालयों का भ्रमण कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सह जिला परिवहन पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।