कोलकाता, 17 फ़रवरी । कोलकाता और आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। हालांकि, सुबह के समय हल्की धुंध देखी जा सकती है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि इस अवधि में अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिन में हल्की गर्मी और रात में हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है।
शहर में हवा में नमी का स्तर अधिकतम 82 प्रतिशत और न्यूनतम 35 प्रतिशत दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों के दौरान कोई वर्षा नहीं हुई है।
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह के समय दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार जिलों के कुछ इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा पड़ सकता है, जिससे दृश्यता प्रभावित होने की आशंका है।
मौसम विभाग ने फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की है। आने वाले दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना जताई गई है।
