dakshin

कोलकाता, 14 फरवरी। दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शालीमार–भोजूडीह–शालीमार अरण्यक एक्सप्रेस में एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच लगाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 23 फरवरी 2026 से प्रभावी होगी।

शुक्रवार देर शाम रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 12885 शालीमार–भोजूडीह अरण्यक एक्सप्रेस तथा ट्रेन संख्या 12886 भोजूडीह–शालीमार अरण्यक एक्सप्रेस अब एलएचबी कोच के साथ संचालित की जाएंगी। नई व्यवस्था से यात्रियों को अधिक सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक यात्रा अनुभव मिलेगा।

एलएचबी कोच पारंपरिक आईसीएफ कोच की तुलना में अधिक सुरक्षित माने जाते हैं। इनमें उच्च गति पर बेहतर स्थिरता, उन्नत ब्रेकिंग प्रणाली और बेहतर सस्पेंशन की सुविधा होती है। इसके साथ ही कोच के भीतर स्वच्छता, बैठने की सुविधा और समग्र यात्रा अनुभव में भी सुधार होता है।

दक्षिण पूर्व रेलवे ने कहा है कि इस बदलाव से नियमित यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा और रेल सेवा की गुणवत्ता में वृद्धि होगी।