
ओंकार समाचार
कोलकाता, 1 फरवरी। माघ पूर्णिमा के अवसर पर सुंदरबन में दक्षिण 24 परगना के बासंती विधानसभा क्षेत्र के नौ नंबर कुमड़ाखाली में गंगामिशन की ओर से प्रणवानंद विद्यामंदिर एवं ओंकार विद्याभवन का शुभारम्भ किया गया। ओंकार विद्या भवन का उद्घाटन गंगामिशन के राष्ट्रीय महासचिव, समाजसेवी प्रह्लादरॉय गोयनका की पौत्री और पौत्र एका व अनय गोयनका ने किया। इस पुण्य अवसर पर महायज्ञ का आयोजन किया गया तथा अन्न भोग की व्यवस्था भी की गई।

इस अवसर पर भारत सेवाश्रम संघ की डायमंड हार्बर शाखा के अध्यक्ष श्रीमद् स्वामी बल्लभा देवानंदजी महाराज ने गंगा मिशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जीव की सेवा ही शिव की सेवा है।उन्होने कहा कि इस पिछड़े इलाके में शिक्षा के प्रसार से यहां के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकेगा।

गंगा मिशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रह्लादरॉय गोयनका ने इस अवसर पर कहा कि गंगा मिशन गंगा और उसके समूचे पारिस्थितिकी तंत्र को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करता रहेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस क्षेत्र के जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहेंगे गंगामिशन उनकी हर संभव सहायता करेगा।

कार्यक्रम में ओंकार ग्रुप के चेयरमैन गगन गोयनका, पूजा गोयनका, निर्मला गोयनका, एका और अनय गोयनका, ऋचा अग्रवाल, उद्योगपति दीपक अग्रवाल, मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी के सचिव संदीप बजाज, गंगा मिशन के उपाध्यक्ष राम बिलास मोदी, मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी के कोषाध्यक्ष अशोक पुरोहित, चूँचूड़ा आरोग्य वृद्धाश्रम के प्रमुख इंद्रजीत सेन, अधिवक्ता गौतम बर्मन, सेंट लुई ज़ेवियर विश्वविद्यालय के सब-रजिस्ट्रार मारियो मार्टन लुई, उद्योगपति अमित सरावगी, इंद्रजीत सेन, गौतम बर्मन, अरुण ढेलिया, रामबिलास मोदी, बिजय गुप्ता, परशुरामपुरियाजी, प्रदीप सराफ, प्रवीण केजरीवाल, सागर, विद्यानंद महाराज, स्वामी बलवंदजी, , संजीत, भारत सेवाश्रम संघ की गुजरात शाखा के सचिव एवं भारत सेवाश्रम संघ के मुख्यालय के स्वामी गण तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी उपस्थित थे।

