गंगा मिशन शिविर 3

दो शिविरों में भोजन, आवास और चिकित्‍सा सेवा  , कंबल भी बांटे 

ओंकार समाचार

गंगासागर / कोलकाता, 15 जनवरी । गंगा मिशन की ओर से गंगा सागर में आयोजित सेवा शिविरों में सेवा कार्य गुरूवार को लगातार छठे दिन भी जारी रहे। एक शिविर समुद्रतट के निकट रोड नंबर 3 पर गत 10 जनवरी को शुरू हुआ, इस शिविर का उद्घाटन गंगामिशन के राष्‍ट्रीय सचिव प्रह्लादरॉय गोयनका ने किया । दूसरा शिविर रोड नंबर 3 पर 12 जनवरी को शुरू हुआ यह शिविर चिंशुरा आरोग्‍य हुगली के सहयोग से लगाया गया। इन दोनों शिविरों में    कुल लगभग 60 हजार से अधिक यात्रियों ने सेवा लाभ उठाया।

समुद्रतट के निकट 4 नंबर रोड पर आयोजित शिविर में यात्रियों के आवास, भोजन और चिकित्‍सा की व्‍यवस्‍था की गई है। गुरूवार को शिविर में 6000 यात्रियों को खिचड़ी वितरित की गई। वहीं एक हजार यात्रियों की ब्‍लडप्रेशर, ब्‍लडशुगर एवं सामान्‍य स्‍वास्‍थ्‍य जांचें निशुल्‍क की गई। यात्रियों का उनकी जरूररत के अनुरूप दवाएं निशुल्‍क प्रदान की गई। शिविर में जरूरतमंद तीर्थयात्रियों में कंबल वितरित किए गए ।

गंगा मिशनके प्रतिनिधि सरदार ज्‍योति सिंह ने बताया कि गंगा मिशन के राष्‍ट्रीय महासचिव प्रह्लाद रॉय गोयनका की प्रेरणा से आयोजित इस शिविर के सुचारू संचालन में ओवैद आलम, गोपाल सिंह का योगदान सराहनीय रहा।

सरदार ज्‍योति सिंह ने बताया कि इस शिविर में अब तक 26 हजार यात्रियों ने भोजन सेवा का, छह हजार से अधिक यात्रियों ने चिकित्‍सा सेवा का लाभ उठाया। शिविर में जरूरत मंद लोगों को अब तक लगभग 3000 कंबल बांटे जा चुके हैा।

चिंशुरा आरोग्‍य के शिविर में गंगा मिशन की सेवाएं

चिनसुरा आरोग्य, हुगली  की ओर से समुद्र तट के समीप 3 नंबर रोड पर 12 जनवरी से 15 जनवरी तक आयोजित सेवा शिविर में गंगा मिशन की ओर से प्रतिदिन लगभग 7,000 तीर्थयात्रियों और कुल 35 हजार से अधिक यात्रियों को निःशुल्क खिचड़ी वितरित की गई। वहीं, स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से लगभग 5,000 लोगों को चिकित्सीय सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं। शिविर में ईसीजी जांच, ब्लड शुगर परीक्षण, रक्तचाप जांच के साथ-साथ निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।

शिविर में डॉ. एम. के. रॉय,सादिया खान,  सोमा बासक, ईशा प्रजापति एवं रेशमा प्रजापति ने तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्‍ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और मरीजों की देखभाल की।

इसके अतिरिक्त, ठंड से बचाव हेतु ज़रूरतमंद तीर्थयात्रियों को कंबलों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।

इस सेवा शिविर में गंगा मिशन के राष्ट्रीय सचिव एवं ओंकार ग्रुप के चेयरमैन श्री प्रह्लाद राय गोयनका की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से सेवाकार्यों को नई ऊर्जा मिली।

शिविर का समन्वय गंगा मिशन प्रतिनिधि सरदार ज्योति सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संचालन में श्री इंद्रजीत बोता (अध्यक्ष) एवं श्री प्रदीप बनर्जी (सचिव) का विशेष सहयोग रहा।