गंगा मिशन शिविर

250 मरीजों का उपचार, 75 को दिए जाएंगे चश्‍मे, 15 के होंगे निशुल्‍क ऑपरेशन

ओंकार समाचार

कोलकाता, 12 अक्टूबर। गंगा मिशन की ओर से रविवार को कोलकाता के मुक्ताराम बाबू स्ट्रीट स्थित जयसवाल सेवा संघ में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 250 मरीजों की जांच की गई।

शिविर में आए सभी मरीजों की ब्लड प्रेशर और ब्‍लड शुगर, ईसीजी आदि जांचें निशुल्‍क की गई। मरीजों को उनकी जरूररत के मुताबिक दवाएं निशुल्‍क प्रदान की गई। नेत्र परीक्षण के दौरान 75 मरीजों की नजर कमजोर पाई गई, इन्‍हे चश्‍मे निशुल्‍क प्रदान किए जाएंगे। 15 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के योज्ञ पाए गए । इनके ऑपरेशन आगामी 18 अक्टूबर को मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल, कोलकाता में निशुल्‍क किए जाएंगे।

गंगा मिशन की प्रतिनिधि ज्योति सिंह ने बताया कि गंगा मिशन के राष्ट्रीय सचिव एवं मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी के महासचिव प्रहलाद राय गोयनका की प्रेरणा से आयोजित इस शिविर को सफल बनाने में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. सौरव सिंह, समन आलम और जयंती यादव का योगदान सराहनीय रहा।