गंगा मिशन शिविर

400 मरीजों का इलाज, 150 को मिलेंगे चश्‍मे, 50 के होंगे निशुल्‍क ऑपरेशन

भद्रेश्वर/ कोलकाता, 10 अक्‍टूबर। गंगा मिशन की ओर से शुक्रवार को हुगली जिले के भद्रेश्वर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 400 लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य की जांच की गई।

शिविर में आए सभी मरीजों के नेत्र परीक्षण के साथ-साथ ब्‍लड शुगर, ब्‍लड प्रेशर, ईसीजी जांच निशुल्‍क की गई। मरीजों को आवश्‍यकतानुसार दवाएं निःशुल्क प्रदान की गई।

नेत्र जांच के दौरान 125 मरीजों की नजर कमजोर  पाई गई, इन्‍हें चश्‍मे निशुल्‍क वितरित किए जाएंगे। 50 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के योग्‍य पाए गए,  इनके ऑपरेशन आगामी 11 अक्टूबर को  मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्‍पताल में निशुल्‍क किए जाएंगे।

गंगामिशन के प्रतिनिधि ज्योति सिंह ने बताया कि  गंगा मिशन के राष्ट्रीय सचिव एवं मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी के महासचिव प्रह्लाद राय गोयनका की प्रेरणा से आयोजित इस शिविर को सफल बनाने में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. सौरव सिंह ,गायत्री चौधरी, समन आलम और स्नेहा प्रसाद का योगदान सराहनीय रहा।