1

दार्जिलिंग, 05 अक्टूबर। लगातार बारिश के कारण बालासन नदी का जलस्तर बढ़ने से दुधिया लोहे का पुल ढह गया है। घटना रविवार सुबह सिलीगुड़ी-मिरिक मार्ग पर हुई है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुल के टूटने से सिलीगुड़ी-मिरिक मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। मिरिक प्रशासन मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर रख रही है।