कोलकाता, 27 सितम्बर। डायरेक्ट टैक्स प्रोफेशनल्स एसोसिएशन (डीटीपीए) की वार्षिक आम बैठक का आयोजन शनिवार को किया गया, जिसमें नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। अध्यक्ष सीए बरखा अग्रवाल ने वर्षभर की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। संगठन के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट नारायण जैन ने बरखा अग्रवाल व उनकी टीम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।
जैन द्वारा प्रस्तावित चुनाव प्रक्रिया में सीए मंजू लता शुक्ला नई अध्यक्ष चुनी गईं। इसके साथ ही सीए बरखा अग्रवाल (आईपीपी), सीए महेंद्र अग्रवाल व सीए केदार नाथ गुप्ता (उपाध्यक्ष), सीए श्याम अग्रवाल (सचिव), सीए सुजीत सुल्तानिया (संयुक्त सचिव) और सीए मोहन लाल गुप्ता (कोषाध्यक्ष) निर्वाचित हुए।
समिति सदस्यों में सीए अजीत तुलस्यान, सीए अक्कल दुधेवाला, सीए अमित सिंघानिया, एडवोकेट अंकित कनोडिया, सीए अरूप दासगुप्ता, सीए आशीष रुस्तगी, सीए भरत डी. सरावगी, सीए नीना माहेश्वरी, सीए नेहा सुल्तानिया, एडवोकेट रितेश गोयल, सीए रितेश विमल, सीए साहिब सिंह चौधरी, सीए संजय सतनालिका और सीए रश्मि बिहानी शामिल हैं।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मंजू लता शुक्ला ने संगठन को ऊँचाइयों तक ले जाने में पूर्व अध्यक्षों के मार्गदर्शन और सभी सदस्यों के सहयोग की अपेक्षा जताई। सचिव सीए श्याम अग्रवाल ने उपस्थित सदस्यों का आभार प्रकट किया।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष सीए इंदु चतरथ, एडवोकेट आर.डी. काकरा, सीए डी.एन. अग्रवाल, सीए पवन अग्रवाल, सीए आर.एन. रुस्तगी, सीए ए.के. टिबरेवाल, सीए नीलिमा जोशी, सीए पी.आर. कोठारी, सीए एस.के. सुल्तानिया, सीए संजय बाजोरिया, एडवोकेट सुभाष अग्रवाल, एडवोकेट पारस कोचर, सीए के.पी. खंडेलवाल, सीए सुनील सुराणा, सीए रमेश चोखानी, सीए विकास पारख, सीए एन.के. गोयल, एडवोकेट केके जैन और सीए डी.एस. अग्रवाला सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने नई टीम को शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर आईसीएआई के केंद्रीय परिषद सदस्य सीए संजीव सांघी और सीए देबायन पात्रा ने भी टीम डीटीपीए की सराहना की।
