पूर्वी सिंहभूम, 17 सितंबर। जमशेदपुर में जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत की गई। मंगलवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और नगर निगम के नगर उपर आयुक्त कृष्णा कुमार ने सैकड़ों सफाईकर्मियों को हरी झंडी दिखाकर अभियान में रवाना किया। इस मौके पर सभी ने सफाई को बढ़ावा देने की शपथ भी ली।
प्रशासन ने जमशेदपुर में 40 और मानगो में 17 स्थानों को अभियान के लिए चिन्हित किया है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक इन स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। जहां-जहां गंदगी और कचरा जमा होता है, वहां सफाई के साथ पेंटिंग और पौधारोपण भी किया जाएगा।
अभियान को लेकर एक विशेष पहल के तहत सफाईकर्मियों से केक कटवाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। वहीं मंदिरों और पूजा पंडालों से निकलने वाले फूलों के लिए नगर निगम ने 10 वाहनों की व्यवस्था की है। इन फूलों को इकट्ठा कर रिसाइक्लिंग से खाद बनाने का काम किया जाएगा।
