Skip to content
onkarsamachar-logo

OnkarSamachar

Onkar News

Connect with Us

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Categories

  •  extortion
  • Accident
  • Accidents
  • Agriculture
  • ahmedabad
  • Air force
  • Alipurdwar
  • America
  • Army
  • Article
  • arunachal pradesh
  • asansol
  • assam
  • Bangladesh
  • bankura
  • Bashirhaat
  • Bihar
  • Bikaner
  • birbhoom
  • Bokaro
  • BSF
  • Budget
  • Business
  • by election
  • chandigarh
  • Chatara
  • Chattisgarh
  • china
  • Crime
  • cyber crime
  • Darjiling
  • Defence
  • Deoghar
  • Dhanbaad
  • Dharma-Karma
  • Dumka
  • eastern Singhbhoom
  • Education
  • Election
  • Entertainment
  • Environment
  • Fire broke out
  • fraud
  • gadhva
  • Ganga mission
  • Girdeeh
  • Godda
  • Gujarat
  • gumla
  • Hajaribaag
  • Haryana
  • Health
  • Himachal Pradesh
  • howrah
  • Hugali
  • Illegal mining
  • International
  • Jaipur
  • Jalpai Guri
  • jammu and Kashmir
  • Jamshedpur
  • Jamtara
  • Jharkhand
  • Jodhpur
  • Karnatak
  • kerala
  • Khadgapur
  • Khunti
  • kodarma
  • Kolkata
  • kooch behar
  • koochbehar
  • Latehar
  • Lohardagga
  • loksabha Election
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Maldah
  • Manipur
  • Mizoram
  • Mumbai
  • murder
  • Murshidabad
  • Nadiya
  • national
  • National
  • Nepal
  • New Delhi
  • odisha
  • Pakistan
  • Pakud
  • Palamu
  • Politics
  • punjab
  • Railway
  • Rajasthan
  • Ramgarh
  • Ranchi
  • Ranchi
  • Rape
  • Robbery
  • Russia
  • sahibganj
  • saraikela
  • Scam
  • Sikkim
  • Siliguri
  • Smuggling
  • Sondeshkhali
  • South 24 Pargana
  • Sports
  • Suicide
  • Tamil Nadu
  • Telangana
  • Terrorism
  • Terrorism
  • Theft
  • Udaipur
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Varanasi
  • war
  • weather
  • West Bengal
  • western singhBhoom
Primary Menu
  • Home
  • National
  • International
  • Politics
  • Sports
  • Others
    • Crime
    • Agriculture
    • Health
    • Entertainment
    • Dharma-Karma
    • Terrorism
    • Accidents
    • E-Paper
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Contact
  • Rajasthan
  • West Bengal
  • Himachal Pradesh
  • Bihar
  • Chattisgarh
  • Haryana
  • Madhya Pradesh
  • Manipur
  • New Delhi
  • Sikkim
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Bikaner
  • Jaipur
  • Jodhpur
  • Udaipur
  • Kolkata
  • Jalpai Guri
  • Siliguri
  • Home
  • International
  • भारत-नेपाल क्रॉस बॉर्डर पेमेंट : यूपीआई के बाद अब बैंक खाते में घर बैठे सीधे पैसे ट्रांसफर की सुविधा जल्द
  • International
  • Nepal

भारत-नेपाल क्रॉस बॉर्डर पेमेंट : यूपीआई के बाद अब बैंक खाते में घर बैठे सीधे पैसे ट्रांसफर की सुविधा जल्द

Onkar News March 1, 2024 1 minute read
भारत-नेपाल क्रॉस बॉर्डर पेमेंट : यूपीआई के बाद अब बैंक खाते में घर बैठे सीधे पैसे ट्रांसफर की सुविधा जल्द

नेपाल, 01 मार्च। भारत और नेपाल के बीच डिजिटल पेमेंट सेवा शुरू होने के बाद अब दोनों देशों के नागरिकों को घर बैठे सीधे बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा भी जल्द ही शुरू होने जा रही है।

नेपाल आने वाले भारतीयों को ई-वालेट और यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) के जरिए डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू होने के बाद अब सीधे बैंक खाते में क्रॉस बॉर्डर पेमेंट सिस्टम पर भी काम पूरा किया जा चुका है। दोनों देशों की स्वीकृति के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। नेपाल क्लियरिंग हाउस लिमिटेड (एनसीएचएल) ने क्रॉस बॉर्डर पेमेंट सिस्टम के लिए एक सॉफ्टवेयर तैयार किया है जिसका सफल परीक्षण कर लिया गया है।

एनसीएचएल के सीईओ नीलेश मानसिंह प्रधान ने शुक्रवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि इस सॉफ्टवेयर के सफल परीक्षण के बाद इसे दोनों देशों के सरकारी निकाय को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। नेपाल राष्ट्र बैंक के अंतर्गत कार्य करने वाले एनसीएचएल को स्वीकृति मिलने के एक मीने के भीतर ही यह लागू हो जाएगा।

प्रधान ने कहा कि इस प्रणाली के लागू होने के बाद नेपाल के नागरिक भारत में और भारत के नागरिक नेपाल में अपने बैंक खाते से दूसरे देश के खाते में सीधे पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। दोनों देशों में कारोबार करने वाले व्यापारियों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा। इस समय भारत से नेपाल में सामान आयात या निर्यात करने पर बैंक के चक्कर लगाने पड़ते हैं और उसके लिए एक लंबी प्रक्रिया से गुजरना करना पड़ता है। क्रॉस बॉर्डर पेमेंट सिस्टम लागू होने के बाद वो सीधे अपने खाते में पैसे रिसीव कर सकते हैं या भेज सकते हैं। एनसीएचएल की तरफ से यह भी बताया गया है कि नेपाल से भारत में पढ़ने जाने वाले छात्रों, इलाज के लिए जाने वाले मरीजों और भारत में काम करने वाले नेपाली नागरिकों को भी बहुत सुविधा होगी।

इस समय नेपाल से भारत के किसी बैंक में पैसे भेजने के लिए एक दिन में 10 हजार रुपये और एक महीनें में 50 हजार रुपये की सीमा तय है। वहीं, भारत से नेपाल के किसी बैंक में पैसे ट्रांसफर करने के लिए बैंक के ब्रांच में जाकर एक फार्म भरना पड़ता है। उसके बाद ही पैसे ट्रांसफर होता है। वहीं, जब क्रॉस बॉर्डर पेमेंट सिस्टम लागू हो जाएगा तो छात्रों को एडमिशन के लिए एकमुश्त पैसे भेजने या इलाज के लिए अस्पतालों में भुगतान में कोई बाधा नहीं आएगी। इसके लिए बैंक जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। सीईओ प्रधान ने कहा कि भुगतान के समय कुछ सेवा शुल्क का भी निर्धारण किया जाएगा।

Tags: bank account cross border India-Nepal money transfer from home payment: UPI पेमेंट पैसे ट्रांसफर बैंक खाते भारत-नेपाल यूपीआई

Post navigation

Previous Previous post:

 स्कूल में रहेंगे सेंट्रल फोर्स के जवान, शिक्षा विभाग को नहीं है जानकारी

 स्कूल में रहेंगे सेंट्रल फोर्स के जवान, शिक्षा विभाग को नहीं है जानकारी
Next Next post:

39 हजार प्राथमिक शिक्षकों के लिए नया पैनल घोषित करने का आदेश

39 हजार प्राथमिक शिक्षकों के लिए नया पैनल घोषित करने का आदेश

Related News

chin
  • International
  • Politics

चीन-अमेरिका संबंधों में नया अध्याय शुरू होगाः शी जिनपिंग, ट्रंप से बातचीत शुरू

May 14, 2026 0
ros
  • International
  • Politics

रूस ने यूक्रेन पर किया ड्रोन और मिसाइल हमला, 14 की मौत

May 14, 2026 0

Categories

Amit Shah arrested Bangladesh Bengal Bihar BJP Chief Minister Congress country death Delhi India Jharkhand Kolkata Mamata Banerjee Nepal Pakistan police President Prime Minister Prime Minister Modi West Bengal अमित शाह ईडी कांग्रेस कोलकाता गिरफ्तार झारखंड दिल्‍ली देश नेपाल पश्चिम बंगाल पाकिस्तान पुलिस प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री मोदी बंगाल बांग्लादेश बिहार भाजपा भारत ममता बनर्जी मुख्यमंत्री मौत राष्ट्रपति

Latest Posts

pb
1 minute read
  • Kolkata
  • Politics
  • West Bengal

पश्चिम बंगाल : स्कूलों की प्रार्थना सभा में ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य, शिक्षा विभाग का आदेश जारी

Onkar News May 14, 2026 0
कोलकाता, 14 मई । पश्चिम बंगाल में स्कूलों की प्रार्थना सभा को लेकर एक...
Read More
HIGH
  • Kolkata
  • Politics
  • West Bengal

हाईकोर्ट परिसर में ममता को लेकर नारेबाजी, शमीक भट्टाचार्य बोले— यह भाजपा की संस्कृति नहीं

May 14, 2026 0
tran
  • Kolkata
  • Politics
  • West Bengal

तृणमूल में भाई भतीजावाद के आरोप, पार्टी विधायक कुणाल घोष की टिप्पणी से पार्टी में हलचल

May 14, 2026 0
NIDHAN
  • Kolkata
  • Politics
  • West Bengal

पूर्व माकपा सांसद सुधांशु शील का निधन

May 14, 2026 0

You may have missed

pb
  • Kolkata
  • Politics
  • West Bengal

पश्चिम बंगाल : स्कूलों की प्रार्थना सभा में ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य, शिक्षा विभाग का आदेश जारी

May 14, 2026 0
HIGH
  • Kolkata
  • Politics
  • West Bengal

हाईकोर्ट परिसर में ममता को लेकर नारेबाजी, शमीक भट्टाचार्य बोले— यह भाजपा की संस्कृति नहीं

May 14, 2026 0
tran
  • Kolkata
  • Politics
  • West Bengal

तृणमूल में भाई भतीजावाद के आरोप, पार्टी विधायक कुणाल घोष की टिप्पणी से पार्टी में हलचल

May 14, 2026 0
NIDHAN
  • Kolkata
  • Politics
  • West Bengal

पूर्व माकपा सांसद सुधांशु शील का निधन

May 14, 2026 0
  • Kolkata
  • Politics
  • West Bengal

पश्चिम बर्दवान जिले में लड़कों से आगे रहीं लड़कियां, दुर्गापुर के अभिमन्यु सिंह टॉप-10 में शामिल

May 14, 2026 0
सड़क हादसा
  • Accident
  • eastern Singhbhoom
  • Jharkhand

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

May 14, 2026 0
onkarsamachar-logo
  • Home
  • Politics
  • Business
  • Privacy Policy

Latest News

  • पश्चिम बंगाल : स्कूलों की प्रार्थना सभा में ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य, शिक्षा विभाग का आदेश जारी May 14, 2026
  • हाईकोर्ट परिसर में ममता को लेकर नारेबाजी, शमीक भट्टाचार्य बोले— यह भाजपा की संस्कृति नहीं May 14, 2026
  • तृणमूल में भाई भतीजावाद के आरोप, पार्टी विधायक कुणाल घोष की टिप्पणी से पार्टी में हलचल May 14, 2026
  • पूर्व माकपा सांसद सुधांशु शील का निधन May 14, 2026

Contact Us

  • Rajiv Harsh 2/230 M P Colony Bikaner - 334004
  • 8981887007
  • rajivharsh@gmail.com
Copyright © All rights reserved. | ChromeNews by AF themes.