उपराष्ट्रपति 26-27 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 26-27 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे।

उपराष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार उपराष्ट्रपति विजयवाड़ा में डॉ. एनटीआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की 40वीं (रूबी जयंती) वर्षगांठ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यात्रा के दौरान वह तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर और तिरुचानूर में पद्मावती अम्मावरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।