onkkkk

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर । कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दीपके, राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास को हिरासत में लिए जाने के बाद अब उन्हें दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में कार्यकारी मजिस्ट्रेट (जज) के सामने पेश किए जाने की प्रक्रिया जारी है।

सीजेपी के अनुसार अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास कार्यकारी मजिस्ट्रेट के आने का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें हिरासत में रखे हुए लगभग 24 घंटे हो चुके हैं। दिल्ली पुलिस को उन्हें तुरंत रिहा करना चाहिए।

इस बीच पार्टी समर्थकों और संगठन ने भी दिल्ली पुलिस से उन्हें बिना शर्त तत्काल रिहा करने की मांग की है। सीजेपी के प्रमुख और राष्ट्रीय प्रवक्ता को शनिवार को दिल्ली हवाईअड्डे पर विमान से उतरते ही हिरासत में ले लिया गया था। यह कार्रवाई शनिवार को जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा कारणों का हवाला देकर की गई थी।

उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से चुनाव मुख्य आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर की प्रक्रिया को तत्काल रोकने की मांग को लेकर विपक्षी दलों सहित कई छात्र संगठन और उनके समर्थक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।