जलपाईगुड़ी 07 अक्टूबर । राजगंज ब्लूॉक के साहुडांगी के कैनाल मोड़ इलाके में बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
स्थानीय लोगों ने सुबह टहलने के दौरान रेलवे फ्लाईओवर के नीचे रेल लाइन से कुछ दूरी पर सड़क किनारे शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
