मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी

कोलकाता, 29 सितम्बर। मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी कोलकाता के तत्वावधान में मंगलवार को एक निःशुल्क हाइड्रोसील एवं हर्निया ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह लोक कल्याणकारी कार्यक्रम हरियाणा सेवा सदन के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ।

शिविर के दौरान प्रसिद्ध शल्य चिकित्सक डॉ. प्रसनजीत मुखर्जी एवं डॉ. अभिषेक भारतीय ने मरीजों का परीक्षण कर उनके सफल ऑपरेशन किए।

कार्यक्रम के दौरान मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी के मानद प्रधान सचिव प्रहलाद राय गोयंका एवं अध्यक्ष गोविंद राम अग्रवाल ने शिविर का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए चिकित्सकों व कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की।

कैंप कोऑर्डिनेटर अजय दिवाकर ने जानकारी देते हुए बताया कि सोसायटी द्वारा समाज के जरूरतमंद वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने के उद्देश्य से इस तरह के निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाता रहता है। शिविर में आए मरीजों ने सोसायटी एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।