कोलकाता, 21 सितंबर । पूर्व मेदिनीपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 40 किलो गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार सुबह घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रविवार रात मिली सूचना के आधार पर जिला पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और रामनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने पुरुषोत्तमपुर गांव में अभियान चलाया।गिरफ्तार व्यक्ति का नाम नीर आसिफ है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभियान के दौरान ओडिशा के जलेश्वर से आ रहे एक तीन पहिया वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 40 किलो गांजा बरामद हुआ जो 40 पैकेट में रखा हुआ था। पुलिस ने गांजा और संबंधित वाहन को जब्त कर लिया है। मामले में रामनगर थाने में केस नंबर 383/26, दिनांक 20 सितंबर 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(सी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस गांजा कहां से लाया गया था, इसे कहां पहुंचाया जाना था और इस कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच कर रही है।
