मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी शिविर

55 मरीजों को चश्मे और 18 को मोतियाबिंद ऑपरेशन की जरूरत

कोलकाता, 10 सितंबर। मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी कोलकाता की ओर से गुरुवार को पश्चिम बंगाल के बरुईपुर में निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। उत्तरभंगा तारा मां ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित इस शिविर में करीब 225 मरीजों की जांच की गई।

नेत्र जांच के दौरान 55 मरीजों को चश्मे की जरूरत पाई गई, जबकि 18 मरीजों में मोतियाबिंद के मामले सामने आए। इन मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्‍पताल कोलकाता में निशुल्‍क किए जाएंगे। शिविर में आए सभी मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ ब्‍लड शुगर की भी जांच की गई।

कैंप कोऑर्डिनेटर अजय दिवाकर ने बताया कि यह सेवा कार्यक्रम मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी कोलकाता के मानद प्रधान सचिव प्रहलाद रॉय गोयनका की प्रेरणा से आयोजित इस शिविर को सफल बनाने में डॉ. मलय दास, डॉ. शंकर मंडल और डॉ. शैलेश साहू का योगदान रहा।

अजय दिवाकर ने बताया कि जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्‍ध कराने के लिए सोसायटी की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर पूरे साल आयोजित किए जाते हैं।

मेडिक्लेम बीमा धारकों के इलाज की सुविधा उपलब्‍ध

अजय दिवाकर ने बताया कि मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी में मेडिक्लेम बीमा धारकों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्‍ध है। सोसायटी के अस्‍पताल में आम नागरिकों को न्‍यूनतम शुल्‍क पर बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं उपलब्‍ध करवाई जा रही हैं। यहां जनरल वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों से बैड का एक दिन का किराया मात्र 50 रुपए लिया जाता है।

अस्‍पताल में मौजूद होम्‍योपैथिक चिकित्‍सक मात्र 20 रुपए में परामर्श देते हैं और दवा नि:शुल्‍क देते हैं। यहां चिकित्‍सक से परामर्श मात्र 120 रुपए में लिया जा सकता है। परामर्श के साथ दवाएं नि:शुल्‍क उपलब्‍ध कराई जाती है। अस्‍पताल में जेनेरिक दवाएं 60 प्रतिशत डिस्काउंट पर दी जाती हैं।

नि:शुल्‍क सर्वाइकल वैक्‍सीन

सोसायटी ने सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए 9 से 45 साल तक की महिलाओं को सर्वाइकल वैक्‍सीन नि:शुल्‍क देने का अभियान शुरू किया है।