साहिबगंज में वृक्षारोपण

ओंकार समाचार

साहिबगंज, 5 सितंबर। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को गंगा मिशन की साहिबगंज इकाई और अखिल विश्व गायत्री परिवार की साहिबगंज शाखा के संयुक्त तत्वावधान में दहला दुर्गा स्थान रोड स्थित महिला महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आम, कटहल, नारियल और आंवला समेत करीब 40 फलदार पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम के संयोजक गंगामिशन के प्रतिनिधि सुरेश निर्मल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ हुई।  कार्यक्रम के दौरान  वार्ड पार्षद सुशील भारतीया, सामाजिक कार्यकर्ता चंदेश्वर प्रसाद, बोधी सिन्हा, महिला महाविद्यालय के प्राचार्य अनूप कुमार साह, गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी संजीत कुमार चौधरी, कल्याण श्रीवास्तव और ओम प्रकाश सिन्हा ने पौधे लगाए।

इस अवसर पर प्राचार्य अनूप कुमार साह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी सुरक्षा और देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल पौधरोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों को वृक्ष बनने तक संरक्षित करना भी जरूरी है।

नगर वार्ड पार्षद सुशील भारतीया ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा, “धरती मां करे पुकार, वृक्षों से करो श्रृंगार।” गायत्री परिवार के कल्याण श्रीवास्तव ने कहा कि एक वृक्ष सुपुत्र के समान होता है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने और पर्यावरण की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए।

कार्यक्रम में मां गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडे, सेवानिवृत्त शिक्षक जगदीश शर्मा, दीपक कनोडिया, राजेश गुप्ता, प्रो. पूर्णिमा, प्रो. प्रीति, प्रो. संध्या, प्रो. रूबी, प्रो. प्रिया मरांडी, राहुल, प्रमिला, डॉ. रूबी, प्रिया हांसदा और पवन आनंद सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।