पौध वितरण गंगामिशन

प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्‍य – प्रह्लाद राय गोयनका

कोलकात/ हावड़ा, 23 अगस्त। निर्मल एवं अविरल गंगा के लिए प्रयासरत स्‍वयंसेवी संगठन गंगामिशन ने अपने गंगा हरित अभियान के रविवार को पश्चिम बागनान के टेंटुमुड़ी पोल में पौध वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों के बीच विभिन्न प्रजातियों के करीब 5,000 पौधे वितरित किए गए।

इस अवसर पर गंगा मिशन के राष्ट्रीय सचिव प्रह्लाद राय गोयनका ने कहा प्रकृति हमारा पोषण करती है, प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्‍य है। हमें अधिकाधिक पेड़ पौधे लगा कर और उनका संरक्षण करके प्रकृति के प्रति अपने दायित्‍व का निर्वहन करना चाहिए ।

कार्यक्रम में आमता विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमित सामंत तथा हावड़ा जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रणब हाजरा के सान्निध्‍य में पौधों का वितरण किया गया। समारोह में बागनान के विकास अधिकारी,  बगनान थाना प्रभारी तथा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

फलदार और उपयोगी पौधों का वितरण

पौध वितरण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों को नारियल, आम, कटहल, अमरूद, आंवला, जामुन, मौसमी सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम में वक्‍ताओं लोगों से पौधे लगाने के बाद उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे महत्वपूर्ण सामाजिक जिम्मेदारियों में से एक है। अधिकाधिक पौधारोपण और संरक्षण से हम हमारी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, बेहतर पर्यावरण और संतुलित पारिस्थितिकी विरासत में दे सकेंगे।

इस अवसर पर गंगा मिशन की ओर से बताया गया कि संस्था पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में लगातार पौधारोपण और पौध वितरण अभियान चला रही है। पश्चिम बागनान में आयोजित यह कार्यक्रम इसी व्यापक अभियान की एक कड़ी है।