दुर्गा पूजा समिति

पाकुड़, 17 अगस्‍त। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति हिरणपुर की बैठक वरिष्ठ समाजसेवी नारायण प्रसाद भगत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पुरानी समिति को भंग कर नई समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई।चुनाव अधिकारी नारायण प्रसाद भगत की देखरेख में अध्यक्ष पद के लिए दीपक साहा के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति जताई। इसके साथ ही दीपक साहा को लगातार पांचवीं बार सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति हिरणपुर का अध्यक्ष चुना गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पिछले वर्ष की समिति को ही यथावत रखते हुए इस वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले वर्ष बेहतर व्यवस्था, आकर्षक सजावट और भव्य पंडाल के लिए समिति को जिला प्रशासन की ओर से बड़े पंडाल की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पूजा समिति का सम्मान मिला था।

इस वर्ष समिति द्वारा लगातार तीन दिनों तक डांडिया कार्यक्रम आयोजित करने के साथ बच्चों के लिए भी मनोरंजक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम कराने की तैयारी की जा रही है। पूर्व में समिति द्वारा भोजपुरी एवं हिंदी जगत के कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा चुके हैं।

समिति में नारायण प्रसाद भगत, शंभु साहा, जयकिशन भगत, अशोक अग्रवाल, सुंजय पांडे और राजेश पंडित को संरक्षक मंडली में शामिल किया गया है। रविन्द्र कुमार भगत, रंजीत भगत सहित अन्य सदस्यों को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वरुण रजक महासचिव तथा सुमित कुमार भगत सहित अन्य सदस्यों को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं चंदन दत्ता, रुद्र चांद, प्रेम ठाकुर सहित अन्य को उपसचिव बनाया गया है।कुंदन रविदास, अभिषेक चौधरी, भजन रुज और राजीव चक्रवर्ती को संयुक्त सचिव, संजय साह एवं मिलन रुज को कोषाध्यक्ष तथा पप्पू शर्मा, काजल पाल सहित अन्य को कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दीपक भगत संभालेंगे।समिति के अनुसार इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन 11 अक्टूबर से शुरू होकर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ 24 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। बैठक में इस वर्ष के आयोजन को पिछले अधिक भव्य और यादगार बनाने का संकल्प लिया गया।