GYAN

खड़गपुर, 08 अगस्त । खड़गपुर टाउन यूथ कांग्रेस की ओर से शनिवार को दिवंगत कांग्रेस नेता ज्ञान सिंह सोहनपाल की नौवीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्रेम हरि भवन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 57 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना और लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शिविर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष देबाशीष घोष, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष उज्ज्वल मुखर्जी, खड़गपुर टाउन कांग्रेस अध्यक्ष अमित शर्मा, अनिल सिकरिया, पार्षद मधु कामी, परमिता घोष, अपर्णा घोष, रीता शर्मा, जयदीप बोस, अनुस्री बेरा, धीरज यादव, चेयरपर्सन कल्याणी घोष, राहुल शर्मा, खड़गपुर टाउन कांग्रेस अध्यक्ष अरुमय सरकार, जिला इंटक अध्यक्ष कमल किशोर खन्ना, सचिन और सुमित शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने दिवंगत ज्ञान सिंह सोहनपाल के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान जैसे सामाजिक कार्य का आयोजन उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और इससे जरूरत के समय किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में मदद मिलती है।

खड़गपुर टाउन कांग्रेस अमित शर्मा ने कहा कि ज्ञान सिंह सोहनपाल की नौवीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा है। हमारा प्रयास है कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके और अधिक से अधिक लोग स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आएं। इस शिविर में 57 यूनिट रक्त संग्रह होना उत्साहजनक है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदाताओं और शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।