सिलीगुड़ी, 08 अगस्त । बरसात के मौसम में सिलीगुड़ी शहर की जल निकासी व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिए शनिवार सुबह सिलीगुड़ी के विधायक एवं राज्य के पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने विभिन्न इलाकों का दौरा किया।
इस दौरान सिलीगुड़ी नगर निगम के आयुक्त और अन्य अधिकारी भी साथ रहे। सबसे पहले विधान रोड और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। इसके बाद शंकर घोष विधान मार्केट क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने व्यवसायियों से बातचीत की और बाजार की जल निकासी व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। बाजार के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर उन्होंने अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद मंत्री शंकर घोष ने कहा कि बरसात के दौरान जलभराव और डेंगू की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन को और अधिक सक्रियता से काम करना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि विधान मार्केट की जल निकासी से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है और इन्हें चरणबद्ध तरीके से हल किया जाएगा।
