रांची , 22 जून। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची की ओर से 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत सोमवार को नामकुम प्रखंड के बड़ाम पंचायत में भूख और भुखमरी से होने वाली मौतों की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को झालसा की वर्ष 2020 की योजना के तहत खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और कमजोर व हाशिए पर रहने वाले लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की जानकारी दी गई।
पीएलवी संतोष कुमार, प्रीति कुमारी और जसिंता टोप्पो ने क्रमशः प्रधानमंत्री आवास योजना, बाल विवाह एवं बाल श्रम निषेध, पीड़ित मुआवजा योजना तथा नालसा-झालसा की डॉन, साथी, मानवता, तृप्ति और चेतना जैसी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया और अंत में पंपलेट एवं लीफलेट का वितरण किया गया।
