रांची, 11 जून। संत जेवियर्स कॉलेज, रांची में चार वर्षीय नियमित तथा तीन वर्षीय वोकेशनल पाठ्यक्रमों में सत्र 2026-30 के नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 जून निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी चांसलर पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
कॉलेज प्रशासन ने 16 जून से आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के विषयवार कार्यक्रम में आंशिक संशोधन करते हुए नया शेड्यूल कॉलेज की वेबसाइट पर जारी कर दिया है। प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों का सिलेबस भी कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम इस प्रकार है:
16 जून
- सुबह 8:30 बजे : कॉमर्स (अकाउंट ऑनर्स)
- सुबह 11:30 बजे : बीसीए
- दोपहर 2:30 बजे : बीबीए
17 जून
- सुबह 8:30 बजे : बीएससी इन कंप्यूटर एप्लीकेशन
- सुबह 11:30 बजे : अंग्रेजी
- दोपहर 2:30 बजे : जूलॉजी
18 जून
- सुबह 8:30 बजे : बायोटेक्नोलॉजी
- सुबह 11:30 बजे : रसायनशास्त्र
- दोपहर 2:30 बजे : भूगोल
19 जून
- सुबह 8:30 बजे : अर्थशास्त्र
- सुबह 11:30 बजे : इतिहास
- दोपहर 2:30 बजे : राजनीति विज्ञान
20 जून
- सुबह 8:30 बजे : गणित तथा अंग्रेजी (लैंग्वेज एंड लिटरेचर)
- सुबह 11:30 बजे : भौतिकी
- दोपहर 2:30 बजे : बॉटनी
21 जून (वोकेशनल कॉमर्स)
- सुबह 8:30 बजे : बैंकिंग एंड इंश्योरेंस
- सुबह 11:30 बजे : फाइनेंस मार्केट ऑपरेशन
- दोपहर 2:30 बजे : एडवर्टाइजिंग एंड मार्केटिंग तथा इंटरनेशनल अकाउंट्स
अभ्यर्थी निर्धारित परीक्षा तिथि से एक दिन पूर्व कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट से अपना फॉर्म नंबर दर्ज कर प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) डाउनलोड कर सकते हैं।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के आधार पर नए शैक्षणिक सत्र के लिए चरणबद्ध नामांकन प्रक्रिया जुलाई के प्रथम सप्ताह तक पूरी कर ली जाएगी। प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं जुलाई के तीसरे सप्ताह से प्रारंभ होंगी, जबकि अन्य सेमेस्टरों की कक्षाएं 22 जून से पूर्ववत संचालित होंगी।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कॉलेज की वेबसाइट www.sxcran.ac.in अथवा हेल्पलाइन नंबर 9204548576, 7542920586 और 8538970586 पर संपर्क कर सकते हैं।
