कोलकाता, 4 जून। समाजसेवी, उद्यमी , फिल्म निर्माता, ‘संस्कृति सौरभ’ के अध्यक्ष, मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारी,संकलनकर्ता-संपादक एवं उद्योगपति विजय कुमार कानोड़िया का बुधवार को 74 वर्ष की आयु में देहांत हो गया। विजय कानोड़िया ,वे पिछले चार -पाँच महीनों से बीमार चल रहे थे। उनका कर्म-क्षेत्र बहुआयामी था।उन्होंने 2018 में बाँग्ला फीचर फिल्म ‘चतुर्थ रिपु’, 2024 में लघु फिल्म ‘21.4’ तथा 2025 में हिंदी फीचर फिल्म ‘अन्वेषण’ ‘ का निर्माण किया था,इस फिल्म के गीत भी लिखे थे।आपने पुस्तक ‘राजस्थानी परंपरा एवं संस्कृति’ सहित,मारवाड़ी युवा मंच की अनेक पत्रिकाओं का संकलन एवं सम्पादन किया था।
कानोड़िया,बांधाघाट के हनुमान पुस्कालय को बरसों तक आर्थिक सहयोग देते हुए उसका संरक्षण करते रहे।वे ‘संस्कृति सौरभ’ और ‘कृष्ण बिहारी मिश्र अध्ययन मंडल’ के संस्थापक सदस्य थे।कोलकाता में मारवाड़ी युवा मंच की पहली शाखा ‘हावड़ा शाखा’ के 1987-88 में संस्थापक अध्यक्ष थे।सत्र 1997-1999 में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं राष्ट्रीय दान-पत्र योजना के संयोजक रह चुके हैं।आप युवा मंच के महत्वाकांक्षी निर्माणाधीन राष्ट्रीय प्रकल्प ‘युवा भवन’ की राष्ट्रीय समिति के सदस्य थे।अंतिम समय तक राष्ट्रीय स्तर पर,मंच के सलाहकार थे। इन सब के अतिरिक्त बांधाघाट में अनेक सामाजिक संस्थाओं को आपने उल्लेखनीय सहयोग दिया है।सफल उद्योगपति के रूप में बहुत लोगों को रोजगार दिया।
शांत स्वभावी,सहृदयी,मृदुभाषी,विनम्र और प्रचार-प्रसार से दूर रहने वाले विजय कुमार अपने पीछे पुत्र आशीष,पुत्री वंदना और भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।उपरोक्त जानकारी ‘संस्कृति सौरभ’ के संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद शाह ने दी।
