kon

हुगली, 22 मई । कोन्नगर में शुक्रवार को अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के तहत टोल वसूली कार्यालय को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान उत्तरपाड़ा से भाजपा विधायक दिपांजन चक्रवर्ती मौके पर मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कोन्नगर रेलवे स्टेशन के अंडरपास में लंबे समय से कथित तौर पर टोल वसूली की जा रही थी। विधायक बनने के बाद दिपांजन चक्रवर्ती ने कोन्नगर नगरपालिका से टोल वसूली से जुड़े दस्तावेजों की मांग की थी। उनका दावा है कि नगरपालिका कोई वैध अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सकी।

विधायक के अनुसार, अंडरपास में टोल वसूली के लिए 2008 में लीज दी गई थी, लेकिन उसके बाद उसका नवीनीकरण नहीं किया गया। इसके बावजूद कथित रूप से अवैध रूप से टोल वसूली जारी थी।

राज्य सरकार द्वारा हाल ही में अवैध टोल वसूली केंद्रों को बंद करने के निर्देश के बाद, विधायक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इसके बाद शुक्रवार को बुलडोजर चलाकर टोल वसूली कार्यालय को ध्वस्त कर दिया गया।