रामगढ़, 21 मई। रामगढ़ जिले में पतरातू पुलिस ने रेलवे स्टेशन रोड स्थित नालंदा नर्सिंग होम स्कूल के पास बाइक सवार दो युवकों से 10.19 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है।पूछताछ के बाद पुलिस ने सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की कुमार सिंह, दीपक सिंह और अर्जुन कुमार महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक बाइक , दो एंड्रॉयड मोबाइल और नकद रुपये भी बरामद किए हैं। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है।
