कोलकाता 16 मई। कलकत्ता जूनियर चैंबर एलुमनी एसोसिएशन ने पूर्व सांसद सुधांग्‍सु सील को श्रद्धांजलि दी। नारायण जैन ने कहा कि सुधांगसु बाबू एक आदर्श सज्जन व्यक्ति थे और उन्होंने नीमतला बर्निंग घाट के रखरखाव और सौंदर्यीकरण में  सील के योगदान को याद किया। एसपी तोशनीवाल, बिष्णु लोहिया, पीयूष दोशी, मदन झावर, राकेश अग्रवाल, नवीन तापड़िया के साथ-साथ अन्य सदस्यों ने भी सुधांग्सु सील के निधन पर सम्मानजनक श्रद्धांजलि अर्पित की। संगठन ने उनके बेटे सुभ्रांगसु सील को प्रेषित संदेश में गहरा दुख व्यक्त किया है।