मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी शिविर

ओंकार समाचार

कोलकाता, 21 नवम्बर।  मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी कोलकाता की ओर से शुक्रवार को रानीहट्टी और भद्रेश्वर में निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्‍वास्‍थ्‍य जांच शिविरों का आयोजन किया गया। दोनों शिविरों में कुल लगभग 750 मरीजों का स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण किया गया।

नेत्र परीक्षण के दौरान 148 मरीजों को चश्मा दिए जाने की आवश्यकता पाई गई, जबकि 70 मरीजों में मोतियाबिंद ऑपरेशन की पुष्टि हुई। शिविर में आए सभी मरीजों का शुगर टेस्ट, ब्‍लड प्रेशर एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच की निशुल्‍क की गई , मरीजों को दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गईं।

मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के ऑपरेशन कोलकाता स्थित मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल में निशुल्क किए जाएंगे।

कैंप कोऑर्डिनेटर अजय दिवाकर ने बताया कि मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल के मानद प्रधान सचिव प्रहलाद रॉय गोयनका की प्रेरणा और मार्गदर्शन में आयोजित इन शिविरों को सफल बनाने में डॉ. राजीव सिंह, डॉ. मलय दास, डॉ. सुकांतो राय, डॉ. एम. के. राय और ज्योति सिंह का विशेष योगदान रहा।

मेडिक्लेम बीमा धारकों के इलाज की सुविधा उपलब्‍ध

अजय दिवाकर ने बताया कि मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी में मेडिक्लेम बीमा धारकों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्‍ध है। दिवाकर ने बताया कि सोसायटी के अस्‍पताल में आम नागरिकों को न्‍यूनतम शुल्‍क पर बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं उपलब्‍ध करवाई जा रही है। यहां जनरल वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों से बैड का एक दिन का किराया मात्र 50 रुपये लिया जाता है।

 

अस्‍पताल में मौजूद होम्‍योपैथिक चिकित्‍सक मात्र 20 रुपये में परामर्श देते हैं और दवा निशुल्‍क देते हैं। यहां चिकित्‍सक से मात्र 120 रुपये में परामर्श लिया जा सकता है। परामर्श के साथ दवाएं निशुल्‍क उपलब्‍ध कराई जाती है। अस्‍पताल में जेनेरिक दवाएं 60 प्रतिशत डिस्काउंट पर दी जाती

निशुल्‍क सर्वाइकल वैक्‍सीन

सोसायटी ने सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए 9 से 45 साल तक की महिलाओं को सर्वाइकल वैक्‍सीन निशुल्‍क देने का अभियान शुरू किया है।