कोलकाता, 5 जून। गंगा मिशन की ओर से रविवार को कोलकाता के काशीपुर स्थित मालती युवक वृंद, रतन बाबू घाट में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 350 लोगों का उपचार किया गया।
शिविर में आए सभी मरीजों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर तथा ईसीजी जांच निःशुल्क की गई। जरूरतमंद मरीजों के बीच दवाइयों का मुफ्त वितरण किया गया।
नेत्र परीक्षण के दौरान 55 जरूरतमंद मरीजों की नजर कमजोर पाई गई जिन्हें चश्मे निःशुल्क वितरित किए गए। 25 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। इनके ऑपरेशन आगामी 25 जुलाई को मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल में निशुल्क किए जाएंगे।
गंगामिशन के प्रतिनिधि सरदार ज्योतिसिंह ने बताया कि गंगा मिशन के राष्ट्रीय सचिव प्रह्लाद रॉय गोयनका की प्रेरणा से आयोजित इस शिविर को सफल बनाने में डॉ. सौरव सिंह, डॉ. अनिर्बाण बहार, अंजलि यादव एवं लवली सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
